फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीसीएम की चपेट में आने से दुधारे की मौत, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया

Sun, 02 Feb 2020 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अजय राय, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर तालाब के पास रविवार को दिन में लगभग 11 बजे जौनपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने साइकिल सवार दुधारे(दूधिया) को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार दुधारे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीएम मार्टीनगंज ने समझा-बुझा कर जाम समाप्त करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपलटू गांव निवासी छिटनू यादव(56) पुत्र दामोदर यादव रोज की तरह रविवार को भी बाल्टे में दूध लेकर साइकिल से ठेकमा बाजार बेचने के लिए जा रहे थे। लगभग 11 बजे वह बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर पोखरे के पास ही पहुंचे थे कि जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

दुधारा छिटनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम मार्टीनगंज मौके पर पहुंच गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बरदह थाना पुलिस भी आ गई। एसडीएम ने लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया। मृतक पांच पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें