गर्मी के कारण जिले में दूध का उत्पादन कम हो गया है। प्रतिदिन करीब 250 समिति के किसानों से 18 हजार लीटर तक दूध खरीदने वाली पराग डेयरी अब 12 हजार लीटर प्रतिदिन दूध खरीद पा रही है। वहीं काशी डेयरी संकुल 124 समितियों के करीब चार हजार किसानों से 40 हजार लीटर प्रतिदिन दूध खरीदती थी, अब घटकर 24 हजार लीटर प्रतिदिन हो गया है।
पराग डेयरी बीते एक साल में दो बार दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। बीते मार्च में 40 से 44 रुपये और दूसरी बार जून में 44 से 45.50 रुपये की वृद्धि की। जबकि काशी डेयरी संकुल ने जनवरी में 30 रुपये प्रति लीटर कीमत को बढ़ाकर दो बार में 43.55 और 45.50 रुपये किया, अप्रैल और जून में 46.15 रुपये और अब 47.45 रुपये किया गया है।
छह महीने पहले अब
चूनी 2000 2500
चोकर 1800 2500
खली 2000 2600
पशु आहार 2000 2460
भूसा 300-400 800