फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की महान विभूतियों के व्यक्तित्व को जानेंगे प्रवासी भारतीय

Mon, 07 Jan 2019 10:42 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
चल रही तैयारियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासी भारतीयों को काशी की महान विभूतियों से भी परिचित कराया जाएगा। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में प्रदर्शनी के जरिये बताया जाएगा। इसके लिए बड़ालालपुर के दीनदयाल हस्तकला संकुल, टेंट सिटी ऐढ़े और बड़ालालपुर स्टेडियम में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


काशी की महान विभूतियों में संत कबीर दास, रानी लक्ष्मीबाई, पंडित मदन मोहन मालवीय, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, प्रेमचंद, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, पंडित रविशंकर, अयोध्या सिंह उपाध्याय और रामचंद्र शुक्ल जैसी शख्सियत शामिल हैं, जिनके बारे में प्रवासियों को बताया जाएगा।

उनके संघर्ष की गाथा और उनकी उपलब्धियों के साथ समाज में योगदान को प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा। इस दौरान वहां एक गाइड भी नियुक्त होगा जो महान विभूतियों के बारे में बताएगा।
विज्ञापन


काशी की ब्रांडिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है, ताकि जब ये प्रवासी अपने देश जाएं तो यहां के धर्म, कला और संस्कृति के बारे में बताएं। माना जा रहा है कि इससे यहां के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

युवा प्रवासियों से संवाद करेंगे बीएचयू के छात्र

युवा प्रवासी भारतीयों के साथ बीएचयू के छात्र-छात्राओं को संवाद करने का मौका मिलेगा। स्वतंत्रता भवन में इसके लिए 21 जनवरी को कार्यक्रम होगा। इसमें दौरान प्रवासी भारतीयों के साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं समेत 1300 लोग मौजूद रहेंगे।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर सभी जगह तैयारियां चल रही है। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र अलग-अलग देश के झंडे, परिधान आदि के साथ प्रवासी भारतीयों का स्वागत करेंगे, वहीं बीएचयू में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से इसी दौरान राष्ट्रीय एकता शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें यूपी समेत 16 राज्यों के स्वयंसेवक भाग लेंगे।

स्वतंत्रता भवन में होने वाले आयोजन में प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री चेतन चौहान छात्रों का उत्साह बढ़ाएंगे। स्वतंत्रता भवन के बाहर गैलरी में पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं का चयन करने के साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

प्रवासियों के लिए अलग कंट्रोल रूम

प्रवासियों की मेहमाननवाजी और सहूलियत के लिए बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। 10 ऑपरेटर वाले इस कंट्रोल रूम से प्रवासी मेहमानों की हर जिज्ञासा का समाधान होगा। मेहमाननवाजी के लिए 26 टीमों का गठन किया गया है।

डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा, खानपान, आडियंस मैनेजमेंट से लेकर शॉपिंग फेस्टिवल के लिए टीमों का गठन किया गया है। इसमें वीडीए वीसी, नगर आयुक्त, सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसडीएम नीता यादव को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा हर टीम में तीन से चार लोगों को शामिल करके 100 लोगों की कोर टीम गठित कर दी है। यह टीम अब से सम्मेलन तक अपनी भूमिका निभाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें