फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दोस्त के घर शरण लिए प्रवासी की मौत, जांच के लिए भेजा गया स्वैब

Fri, 29 May 2020 10:41 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भदोही जिले के भगवतपुर गांव में 25 वर्षीय एक युवक की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोवा में रहकर काम करने वाला गोंडा के बलरामपुर का युवक यहां अपने दोस्त के साथ उसके घर पर रह रहा था। वह लॉकडाउन शुरू होने से पूर्व ही गोवा से यहां आया था, लेकिन लॉकडाउन शुरू होने के बाद वह यहीं फंस गया और घर नहीं जा सका। प्रवासी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने उसका स्वैब जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गोपीगंज थानाक्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी रमेश कुमार के साथ खजुरिया, बलरामपुर निवासी युवक गोवा में लेबर का काम करता था। दो माह पूर्व होली के समय वह रमेश के साथ वह भगवतपुर आया था। इसके बाद लॉकडाउन शुरू हो गया और वह यहीं रह गया। रमेश के मुताबिक यहां सब कुछ ठीक चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। हल्की खांसी के साथ उसे बुखार चढ़ गया।


जब तक उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाते रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। उधर ग्रामीणों ने कोरोना संक्रमण की आशंका में उससे दूरी बना ली। जानकारी मिलने के आठ घंटे बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वैब जांच के लिए भेजा। स्वास्थ्य विभाग और गोपीगंज थाने की पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी है। उसके घर सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें