पटेहरा। नियमित टीकाकरण की जांच करने पहुंचे पटेहरा पीएचसी प्रभारी डा. वाजिद जमील को धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रभारी द्वारा बभनी थपनवा, रजौहा, अमोई, और बरौंधी सब सेंटर पर जांच करने के बाद वापस लौटते समय रास्ते मे पीएचसी गोपलपुर का औचक निरीक्षण किया। जहां एक डाक्टर अनुपस्थित मिला। रजिस्टर पर अनुपस्थित चढ़ाने की वजह से संबंधित डाक्टर ने शुक्रवार को पटेहरा पीएचसी प्रभारी डा. वाजिद जमील से अनुपस्थित न करने की बात कहने लगा। प्रभारी चिकित्सक ने एक नही सुनी तो अनुपस्थित डॉक्टर ने प्रभारी को देख लेने की धमकी दे डाली। आरोप लगाते हुए डा. वाजिद जमील ने बताया कि कोरोना-19 के चलते डाक्टर की ड्यूटी पटेहरा लगाई गई थी जिसमे थर्मल स्क्त्रस्ीनिग के समय लोगों से जांच पर्ची का मूल्य जहां एक रुपया लेना था वहां पांच रुपये वसूल किया गया। जिसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी तक की गई। इसकी वजह से इन्हें वापस गोपालपुर कर दिया गया था। जिसके कारण खुन्नस खाये है और देख लेने की धमकी लोकल दे रहे है। चिकित्सक स्थानीय बनाया जा रहा है।