फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंतिम संस्कार में गए अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 06 Jul 2022 12:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के छितौनी कोट निवासी राजेंद्र राजभर (55) मंगलवार शाम बेटावर घाट पर गंगा में डूब गए थे। बुधवार सुबह उनका शव बरमाद हो गया। 
विज्ञापन
गंगा नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के छितौनी कोट निवासी राजेंद्र राजभर (55) मंगलवार शाम बेटावर घाट पर गंगा में डूब गए थे। बुधवार सुबह उनका शव बरमाद हो गया। हादसा तब हुआ जब वो एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के बाद  गंगा में स्नान करने के लिए उतरे थे। स्नान के दौरान गहराई में जाने से डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। रात होने के कारण तलाशी अभियान को रोक दिया गया।  बुधवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और तलाशी अभियान चलाया। थोड़ी ही देर बाद बेटावर घाट से कुछ दूरी पर शव मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनो को सौंप दिया। राजेंद्र राजभर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के चार पुत्र और दो पुत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें