फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के टॉप टेन सूची पर 24 तक कर सकते हैं आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह के लिए टाप टेन की सूची तैयार हो चुकी है। विश्वविद्यालय देर रात सूची को वेबसाइट पर अपलोड करेगा। 42 वां दीक्षांत समारोह में दो मार्च को आयोजित है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि टॉप टेन की सूची तैयार कर ली गई और उसको देर रात तक सार्वजनिक कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी सूची अपलोड होगी। अगर किसी को उपरोक्त सूची पर आपति हो तो वह 24 फरवरी तक गोपनीय विभाग में अपनी आपतियां दर्ज करा सकता है। वरीयता सूची में बैक पेपर, वर्ष अंतराल वाले विद्यार्थियों को शामिल नहीं किया जाता है। इसके अलावा श्रेणी सुधार परीक्षा से बढ़े हुए अंक वरीयता सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। दीक्षांत समारोह में 55 मेधावियों को गोल्ड मेडल और लगभग 90 हजार विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें