फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से गंगा जमुनी तहजीब का संदेश: मुस्लिम समाज के सहयोग से तालाब ने धरा गंगा का रूप, जुड़ा नया अध्याय

Fri, 13 Oct 2023 10:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुरुवार को आदि रामलीला लाटभैरव में गुरुवार को श्रीराम घंडईल पार की लीला के लिए मुस्लिम समाज और मेयर अशोक तिवारी की पहल पर धनेसरा तालाब में पर्याप्त पानी का इंतजाम हो गया।
विज्ञापन
लाट भैरव में रामलीाला का मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघा भगत और तुलसी के राम की लीला के अनुष्ठान ने गुरुवार को एक और नया अध्याय जोड़ दिया। पांच सौ वर्षों का इतिहास समेटे हुए लाटभैरव की रामलीला ने काशी से पूरे देश को गंगा जमुनी तहजीब का संदेश भी दिया। मुस्लिम समाज के सहयोग से धनेसरा तालाब ने जब गंगा स्वरूप धरा तो इसके बाद भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ गंगा पार की।

यह भी पढ़ें-  फुलवरिया फोरलेन: सर्वे में मिले कई जगह गड्ढे, प्रशासन नहीं लेगा हैंडओवर; सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी को हिदायत

विज्ञापन

गुरुवार को आदि रामलीला लाटभैरव में गुरुवार को श्रीराम घंडईल पार की लीला के लिए मुस्लिम समाज और मेयर अशोक तिवारी की पहल पर धनेसरा तालाब में पर्याप्त पानी का इंतजाम हो गया। इससे लीला का प्रसंग कुशलता पूर्व हो सका। मुस्लिम समाज के लोगों ने तालाब में पानी की कमी को देखते हुए सुबह से ही निजी पंप लगाकर तालाब में पानी भरना शुरू कर दिया था। मेयर अशोक तिवारी को तालाब में पानी कम होने की जानकारी मिली तो उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों से बातचीत करके तीन टैंकर पानी तालाब में भरवाया। शाम को रामलीला के प्रसंग में भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी ने घंडईल की लीला को पूर्ण किया। लीला समिति ने मुस्लिम समाज और मेयर के इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें