वाराणसी में शुक्रवार देर रात सुसवाही में बन रहे अर्पाटमेंट के कारण अगल बगल के मकान के मिटटी ढह
वाराणसी। काशी में तीन दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार को फिर तेज धूप निकलने से उमस ने लोगों को हलकान कर दिया। बारिश के दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शुक्रवार को काशी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और बृहस्पतिवार की तुलना में 5.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, हवा में नमी 80 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई, जिससे उमस और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून अभी भी सक्रिय स्थिति में है, हालांकि फिलहाल किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। बीते तीन दिनों में जिले में 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे इस सीजन में होने वाली सामान्य वर्षा का करीब 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन काशी के ऊपर से गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
वाराणसी में शुक्रवार देर रात सुसवाही में बन रहे अर्पाटमेंट के कारण अगल बगल के मकान के मिटटी ढह