मौसम विभाग के हीटवेव अलर्ट का असर गुरुवार से दिखने लगा है। अन्य दिनों की तुलना में धूप तीखी रही और तेज गर्म हवाएं भी चलती रहीं। इस वजह से दिन के साथ रात में भी मौसम गर्म बना रहा। शुक्रवार को भी मौसम में तल्खी बनी रही।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42.3 पर पहुंच गया। इससे पहले बीते शनिवार को पारा 43.7 डिग्री पहुंचा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, गुरुवार सुबह से ही हवा चलती रही। दिन का तेज धूप और गर्मी से घाटों पर लोगों की चहलकदमी कम रही। घरों में भी लोगों को बेचैनी महसूस हुई।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि हीटवेव का असर अभी बना रहेगा। अगले तीन-चार दिन तक मौसम में राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।