वाराणसी जिले के बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी सेंटर में चल रहे 11 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेडफेयर में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। यहां प्रतिदिन लाखों की बिक्री हो रही है, जिससे कारोबारी गदगद हैं। यहां दुबई, थाईलैंड, अफगानिस्तान समेत 5 देशों और भारत के 15 राज्यों के उद्यमी अपने चुनिंदा उत्पादों के साथ जुटे हैं। इस बार कई ऐसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स और स्थानीय हस्तशिल्पी भी शामिल हुए हैं, जो पहली बार वाराणसी के किसी मेले में अपने स्टाल लगा रहे हैं।