फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : हिंदी भाषी क्षेत्रों के हिंदू समाज को एकजुट करने का लक्ष्य; धर्मांतरण रोकने को संत करेंगे ये काम

Mon, 21 Oct 2024 01:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News : वाराणसी में संतो की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संतों ने भगवा धारण कर अनाचार को बढ़ावा देने वाले बहरूपियों से समाज को बचाने पर मंथन किया। कुंभ से पहले होने वाली इस बैठक में छद्मधारी  ऐसे लोग जो संत होने का दावा करते हैं उनके बहिष्कार का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मंथन करते संत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत समाज धर्मांतरण को रोकने के साथ ही सामाजिक समरसता के लिए देश भर में जनजागरण अभियान चलाएगा। संत समाज गांव-गांव जाकर हिंदू समाज को मत, पंथ और संप्रदाय में विभाजित होने से रोकने के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही महाकुंभ से पहले हिंदी भाषी क्षेत्रों के संत हिंदू समाज को एकजुट करेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को यह निर्णय केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन लिया गया। कैवल्यज्ञान मंदिर सिगरा में आयोजित बैठक में देशभर से आए संतों ने भाग लिया। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संरक्षक दिनेश ने कहा कि हिंदू समाज के भीतर एकता बनाए रखने के लिए संतों का नेतृत्व आवश्यक है। 


विज्ञापन


सुमेर पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू समाज में संस्कारों की कमी के कारण परिवार टूट रहे हैं। बाबा विश्वनाथ को समरसता का प्रतीक मानते हुए कहा कि उनकी श्रद्धा देश और दुनिया के सभी श्रद्धालुओं में है। हमें भाषा, प्रांत, जाति, मत, पंथ और संप्रदाय के आधार पर बांटने की साजिशों के खिलाफ जागरूक होना होगा। 
विज्ञापन


हिंदू समाज में धर्मांतरण के जरिए उसे कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं और संत समाज अब तय कर चुका है कि गांव-गांव में गोष्ठियां और सत्संग आयोजित कर हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना और सामाजिक परंपराओं के निर्वहन में हमारे संस्कार महत्वपूर्ण हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें