फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आधुनिक बस स्टेशन के लिए आज होगा मंथन

Thu, 20 Dec 2018 12:43 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : self
विज्ञापन
विश्व स्तरीय सुविधा युक्त बस स्टेशन के लिए शासन स्तर तैयारी हो रही है। इसमें वाराणसी सहित कुल 21 शहरों में पीपीपी मोड पर बस स्टेशन बनाए जाने हैं। गुरुवार को इस विषय को लेकर अधिकारियों और उद्योगपतियों के बीच मंथन होगा। इसमें वीडीए और बस स्टेशन के अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


स्टेशन के बनने के बाद शहर से जाम भी कम हो जाएगा। अत्याधुनिक सुविधा से युक्त बस स्टेशन बनाने के लिए प्री फिजिबिलिटी और फिजिबिलिटी का परीक्षण कराया जा चुका है। कंसलटेंट कंपनी मे. अनर्स्ट एंड यंग एसएलपी को नियुक्त किया गया है।

तैयारी पूरी होने के बाद अब अगले चरण के विकास के लिए परिवहन विभाग ने लखनऊ में गुरुवार को बैठक बुलाई है। इसमें कई कंपनियों के प्रतिनिधि के अलावा कई विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया है। कई संस्थानों के विशेषज्ञ भी बैठक में शामिल होंगे। वाराणसी से वीडीए के अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


बैठक में चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन को विश्व स्तरीय टर्मिनल बनाने पर मोहर लगेगी। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में होने वाले इस बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद शामिल होंगे। वाराणसी के 23876 वर्ग मीटर एरिया में विकास व निर्माण करके उसे आधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ये मिलेगी सुविधा

आधुनिक बस स्टेशन बनने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए राजा तालाब में राजस्व विभाग की ओर से जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके बाद कैंट के रोडवेज बस स्टेशन को समाप्त कर दिया जाएगा, जिससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी।

वर्तमान में 600 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं, जिससे करीब एक लाख यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इससे दिन भर बस स्टेशन पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें