फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से करें डेथ ऑडिट, आक्सीजन की हो नियमित जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना से होने वाली मौत के बढ़ते ग्राफ को कम करने की दिशा में प्रयासों के बारे में अपर मुख्य सचिव कृषि और जिले के नोडल अधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर मौत की डेथ ऑडिट अवश्य रूप से कराई जाए। इस में लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई करने और होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की नियमित जांच करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर अपर मुख्य सचिव कृषि और जिले के नोडल अधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की समीक्षा की। देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि निजी अस्पतालों में कोरोना के लक्षण वाले सभी मरीजो की जांच कराने के साथ ही हर दिन इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देनी होगी, जिससे कि मरीजों की सही तरीक़े से देखभाल की जा सके। यह भी कहा कि अगर कोई जांच नहीं कराता है तो इसकी जानकारी भी कंट्रोल को देनी होगी। बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह,एडीएम, एसीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें