फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों सवारों ने पहले बाइक सवार को किया घायल, फिर बीच-बचाव करने आए मेडिकल संचालक को मारी गोली

Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
गोली से घायल मेडिकल संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपरा-बलिया रेलखंड के बांसडीहरोड स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को दोपहर 11.30 बजे स्कार्पियो सवार व बाइक सवार के बीच हुए विवाद हो गया। दोनों के बीच बचाव करने पहुंचे मेडिकल दुकानदार को स्कार्पियो में सवार लोगों ने गोली मार दी। जबकि उसके साथी को पिस्टल के बट से घायल कर दिया और असलहा लहराते हुए बांसडीहरोड-सोनवानी मार्ग की ओर भाग गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल संचालक की हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ सदर अवधेश चौधरी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। एसपी देवनाथ दुबे, जीआरपी प्रभारी, आरपीएफ प्रभारी, डाग स्क्वायड टीम, फोरेंसिंक टीम स्थल पर पहुंची। 

बताया जाता है कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतलदवनी निवासी निशांत सिंह उर्फ निक्कू (25) बाइक से बलिया जा रहे था। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर सामने से एक स्कार्पियो आ गई। जिससे बाइक में धक्का लग गया। इसको लेकर निशांत व स्कार्पियो सवार लोगों में विवाद हो गया।

 

मामला इतना तूल पकड़ा कि स्कार्पियो में सवार लोगों ने मारपीट कर निशांत को घायल कर दिया। घायल निशांत किसी तरह भागकर बांसडीहरोड स्थित जिज्ञासा मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और अपने दोस्त ओमप्रकाश राय (30) निवासी जमुई थाना सिकंदरपुर से आप बीती बताई। इस पर मेडिकल दुकानदार व अन्य लोग क्रासिंग पर पहुंच गए, जहां स्कार्पियो में सवार लोगों से पुन: विवाद हो गया।

 

इस दौरान मेडिकल संचालक ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इस पर स्कार्पियो सवारों ने अपने आपको घिरता देख ओमप्रकाश राय को गोली मार दी। जबकि निशांत को पिस्टल के बट से घायल कर दिया। यह देख आसपास के लोगों ने स्कार्पियो सवारों को दौड़ा लिया।

विज्ञापन

 

लेकिन वे सोनवानी मार्ग होते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने मुकामी पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से ओमप्रकाश की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
 

एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि स्कार्पियो व बाइक में बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रासिंग पर टक्कर के बाद विवाद हुआ है। बीच बीच बचाव करने गए मेडिकल दुकान के संचालक ओमप्रकाश को गोली लगी है। पुलिस मामले की जांचकर कार्रवाई कर रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घटना स्थल पर पहुंची बांसडीहरोड पुलिस को मौके से एक कारतूस का खोखा और खून मिला। कारतूस को पुलिस ने कब्जा में ले लिया। जबकि फोरेंसिक टीम ने खून को लेकर जांच के लिए भेज दिया।       

विज्ञापन

जाम के कारण घटना स्थल पर पैदल पहुंचे एसपी       

स्थानीय रेलवे के पश्चिमी क्रासिंग पर हुई घटना के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके चलते घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक को देवेंद्र नाथ को भी 100 मीटर पूर्व से ही पैदल जाना पड़ा। एसपी ने पिकेट और बाजार में मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए मातहतों को निर्देश दिया।
 
सबूत जुटाने के लिए पश्चिमी क्रासिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है। जिसमें पुलिस को एक सफेद रंग की हरियाणा नंबर की स्कार्पियो दिखाई दी। जिसका चालक जाम से किसी तरह निकाल भागते हुए दिखाई दिया।
 
दिन-दहाड़े पश्चिमी क्रासिंग पर हुई वारदात से बाजार के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस पिकेट घटना स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर है। अगर यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रहते तो शायद बदमाशों की गाड़ी जाम में फंसने के दौरान पकड़ी जा सकती थी। लेकिन यहां पर तैनात पुलिसकर्मी नदारद दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें