फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से बचाव के उपाय, बच्चों नॉनवेज खाना बंद कर दो......और भी जानिए

Sat, 07 Mar 2020 05:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन में कहर ढाने के बाद दुनिया के लिए एक बड़ा संकट बन चुके कोरोनावायरस के खतरे की आशंका से देश के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी अछूता नहीं है। वाराणसी में इसके संभावित खतरे को लेकर प्रशासन की ओर से हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड से लेकर डॉक्टरों की टीम के साथ ही, जनजागरूकता फैलाने के लिए हर स्तर पर उपाय हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

इसी पहल को आग बढ़ाते हुए स्कूलों में भी बच्चों को मास्क लगाकर आने जैसे निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही इस वायरस से बचाव के बारे में सही जानकारी देने के लिए, छात्रों को जागरूक करने के लिए कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

तभी तो जब शनिवार को एक स्कूल में कोरोनावायरस से बचाव की क्लास का वीडियो सामने आया तो देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग स्कूल प्रबंधन के इस पहल की प्रशंसा भी करते पाए गए।

विज्ञापन

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे क्लास में टीचर छात्रों को बचाव के उपाय सिखा रही हैं। बेहद अच्छे से बता रहीं हैं कि बच्चों आजकल नॉनवेज खाना बंद कर दो। भीड़भाड वाली जगहों पर जाने से बचो, कपड़े साफ-सुथरे और रोज बदलकर पहनो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें