फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति के लिए बाबा विश्वनाथ की शरण में पहुंचे भक्त

Sat, 07 Mar 2020 01:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए भक्त अब बाबा विश्वनाथ के शरण में पहुंच गए हैं। काशी के मंदिरों में कोरोना वायरस से बचाव और विश्व के स्वास्थ्य के लिए पूजा-प्रार्थना भी शुरू हो गई है। बाबा विश्वनाथ की आरती में अर्चकों ने संपूर्ण विश्व में से कोरोना वायरस को समाप्त करने की प्रार्थना की। अर्चकों ने कहा कि देवाधिदेव महादेव, महाकाल सभी की रक्षा करें। इस बीमारी को जड़मूल से नष्ट करें और संपूर्ण विश्व का कल्याण करें। वहीं शहर के पातालपुरी मठ में भी बटुक व पुजारियों ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ करके रक्षा की कामना की।

बीएचयू में मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज

बीएचयू में कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध मरीज मिला है। जिले में अभी तक का यह पहला कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया है। संक्रमित संदिग्ध मरीज को बीएचयू के सरसुंदर लाल चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

 

बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि मरीज चाइनीज दल के साथ भारत आया था। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। मरीज को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

200 मीटर के दायरे में पहचान लेगा थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा

कोरोना के कहर से बचने के लिए तमाम उपाय व बचाव किये जा रहे हैं। इस दशा में शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर कोरोना से बचाव को लेकर थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा इंस्टाल कर दिया गया। इस कैमरे की खासियत है कि 200 मीटर के दायरे में संक्रमित यात्री की पहचान आसानी से हो सकेगा। कैमरा इंस्टाल होने के बाद पहले दिन शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान से पहुंचे 147 यात्री व एयर एशिया विमान से पहुंचे 66 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। बड़ागांव पीएचसी के अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद के अनुसार बाबतपुर एयरपोर्ट पर लगे थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा की निगरानी सीधे पीएमओ से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें