Varanasi News : देव दीपावली देखने के लिए काशी आए लखनऊ के छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई। उसके दोस्तों ने बताया कि वह अपने माता- पिता का इकलौता छात्र था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लाली घाट पर गंगा में तीन दोस्तों के साथ स्नान के दौरान लखनऊ से आया एमबीए का एक छात्र डूब गया। सूचना पाकर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र का शव गंगा से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
लखनऊ के फैजुल्लागंज में रहने वाला लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र प्रसून गुप्ता (24) अपने चार साथियों के साथ काशी की देव दीपावली देखने आया था। कैंट रेलवे स्टेशन से ऑटो से प्रसून अपने दोस्त विकास सिंह, अजय प्रताप सिंह, शिवम गुप्ता और आलोक कुमार के साथ शिवाला पहुंचा। वहां से पांचों लाली घाट गए। स्नान करने के लिए आलोक को छोड़कर अन्य चार दोस्त गंगा में उतरे।
स्नान के दौरान प्रसून गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाई। प्रसून के साथियों ने उसके पिता सुशील गुप्ता को घटना की जानकारी दी। प्रसून के साथियों ने बताया कि वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
डूबते किशोर को जल पुलिस कर्मियों ने बचाया
अस्सी घाट पर शुक्रवार की सुबह स्नान के दौरान गंगा में एक किशोर डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर जल पुलिस के सिपाही मनोज और सुधीर ने गंगा में छलांग लगा कर किशोर को सकुशल बाहर निकाल लिया। किशोर की पहचान पंजाब के बठिंडा निवासी 14 वर्षीय निमाई गर्ग के रूप में हुई।