फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो पूर्वांचल राज्य की करेंगे पहल : मायावती

Sun, 26 Feb 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मायावती
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ का पुलिंदा हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी आम जनता से झूठ वादे किए और अब विधानसभा चुनाव में भी लोगों को झूठा प्रलोभन दे रहे हैं। अब तक सपा और भाजपा ने पूर्वाचल राज्य के गठन में रोड़ा अटकाया है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो अलग पूर्वांचल राज्य की पहल की जाएगी। सपा के गुंडे जेल में होंगे और किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन


प्रदेश में स्मारक व संग्रहालय नहीं बनेंगे, क्योंकि पिछले कार्यकाल में यह कार्य पूरा हो चुका है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक अलग आयोग का गठन किया जाएगा। ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।


शहर से सटे माल्देपुर मोड स्थित हैबतपुर की जनसभा में बसपा सुप्रीमो ने विरोधी दलों को बारी-बारी से निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों से वादा किया कि विदेशों में जमा कालाधन लाएंगे और गरीबों के खाते में पैसा पहुचेंगे।
विज्ञापन


लेकिन तीन साल बाद भी यह काम नहीं हो सका, बल्कि कालाधन रोकने के नाम पर नोटबंदी लागू कर गरीबों को जरूर परेशान किया गया। कहा कि भाजपा केवल भारतीय जुमला पार्टी बनकर रह गई है और विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा तक सामने नहीं ला सकी है। नोटबंदी के महीनों पहले पार्टी के नेताओं व चहेते धन्नासेठों का कालाधन सुरक्षित कर दिया गया।

नोटबंदी के बाद कितना कालाधन आया इसका खुलासा करने में केन्द्र सरकार कतरा रही है। सपा में हुए उथल-पुथल में मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में भाई को अपमानित किया है। करने काप्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो गलत तरीके से दर्ज अपराधिक मामलों की समीक्षा की जाएगी और बेगुनाहों को रिहा कराया जाएगा।

सर्वसमाज के गरीबों को खेती के लिए पट्टा दिए जाएंगे और पूर्व के दिए गए पट्टे पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को बेरोजगार भत्ता के स्थान पर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया को आसान किया जाएगा।
विज्ञापन


देश में दलितों व पिछड़ों का शोषण बढ़ गया है और अल्पसंख्यक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके लिए बसपा ही उनके लिए मुफीद साबित होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें