फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मई लू का ऑरेंज अलर्ट: वाराणसी में 23 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, इतना बढ़ेगा तापमान; जान लें अपडेट

Sat, 16 May 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Heatwave Alert: वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तीन दिन पहले शाम को हुई बारिश के बाद सूरज की तपिश बढ़ जाने से लोग पसीने से परेशान हैं। कूलर और एसी की हवा भी खास असर नहीं कर रही है। माैसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
वाराणसी में गर्मी से हाल हुआ बेहाल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: वाराणसी में मानसून 23 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी संभावित तिथियों के अनुसार मानसून 26 मई को केरल तट पर पहुंचेगा और 18 जून तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के आसार हैं। इसके बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए 23 जून तक वाराणसी पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि मानसून के आने से पहले जिले में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने वाराणसी में प्रचंड लू को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 17, 18, 20 और 21 मई के लिए यलो अलर्ट, जबकि 19 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गर्म हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल सकती हैं। तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

लू का अलर्ट जारी

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और तपिश का सामना करना पड़ा। हवाओं की रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 6 से 8 दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ लू चलने के आसार हैं। किसी प्रभावी मौसम तंत्र के सक्रिय न होने के कारण अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से लू का एक नया दौर शुरू होगा, जिसका असर पूर्वांचल के जिलों में भी दिखाई देगा।

उन्होंने बताया कि 18 और 19 मई को वाराणसी में भीषण लू पड़ने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लू के असर में कुछ कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जून को मानसून दस्तक देगा या नहीं, ये इस बात पर निर्धारित करेेगा कि केरल में कब तक मानूसन का प्रवेश होता है। यदि केरल में मानसून समय से आया तो 23 जून सर्वमान्य तिथि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें