सचल दस्ते ने रात में हरहुआ चौराहे पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन ट्रकों में करीब 862 क्विंटल गेहूं और एक ट्रक में 375 क्विंटल चना लदा मिला। जांच के दौरान वाहन चालकों से मंडी शुल्क अदा करने संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर मंडी परिषद ने कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों पर करीब 6.77 लाख रुपये मंडी शुल्क और जुर्माना लगाया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ट्रकों को छोड़ दिया गया।
मंडी उपनिदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि कृषि उत्पादों की अवैध ढुलाई और टैक्स चोरी को रोकने के लिए आगे भी अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों और वाहन संचालकों से अपील की कि कृषि उपज के परिवहन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और नियमों का पालन करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।