फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फिर दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। दो दिन बाद एक बार फिर से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई है। न्यूनतम पारा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में अधिकांश समय तक बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी का खेल चला। बावजूद इसके उमस से राहत नहीं मिली। गर्मी बढ़ने से पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम पारा 35.6 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम पारा 37.2 और न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तथा रविवार को अधिकतम पारा 33.8 और न्यूनतम पारा 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल उमड़ रहे थे। कभी धूप तो कभी छांव रहा। दोपहर में लगा जैसे तेज बारिश होगी, मगर रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आस-पास के इलाकों में कहीं बारिश नहीं हुई।
कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जरूर हुई, मगर उमस से लोगों को खास राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी मौसम में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बदलते मौसम में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें