फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कल पीएम मोदी करेंगे ओबरा-सी परियोजना का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित ओबरा-सी परियोजना का लोकार्पण 30 मई को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में होने वाले समारोह से वर्चुअल माध्यम से इस परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही जवाहरपुर, खुर्जा, पनकी, घाटमपुर की नई तापीय परियोजनाओं का भी लोकार्पण होना है। शासन के निर्देश के बाद परियोजना के अधिकारियों ने लोकार्पण की तैयारी शुरू कर दी है।
660 मेगावाट की दो इकाइयों (कुल क्षमता 1320 मेगावाट) वाली ओबरा-सी परियोजना का निर्माण 22 दिसंबर 2016 को आरंभ हुआ था। इस पर करीब 13 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कोरियन कंपनी दूसान ने इसका निर्माण किया है।
विज्ञापन

परियोजना की पहली इकाई को पिछले साल नौ फरवरी को वाणिज्यिक लोड पर लिया गया था, जबकि गत 19 मई की रात को दूसरी इकाई से भी पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू कराया गया।
दोनों इकाइयों के चालू होने के बाद इसे राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारी शुरू हुई है। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कानपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में विशेष निर्देश जारी किए गए।
ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. आरके अग्रवाल ने बताया कि परियोजना के गांधी मैदान में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम होगा। इसमें सांसद, मंत्री, विधायक को आमंत्रित किया जा रहा है।
एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कहा कि यह अवसर ओबरा परियोजना के लिए ऐतिहासिक महत्व का है और इसके माध्यम से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें