अब 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, नहीं कम होगी गलन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन गलन में कमी आने के आसार न के बराबर हैं। हालांकि, इसके बाद क्षोभ मंडल में एंटी साइक्लोनिक स्थितियों के चलते घने कोहरे में कमी आ सकती है।
इसके चलते तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशांत महासागर की जलधारा में लानीना की स्थिति के चलते जिले में ठंडक ने जोर पकड़ा है। ये स्थिति पूरे दिसंबर बनी रह सकती है।