Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam in Varanasi: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने काशी में गंगा आरती देखी। रविदास घाट से क्रूज पर सवार होकर वे दशाश्वमेध पहुंचे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम काशी दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार की शाम को पत्नी संग मॉरीशस के पीएम दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री होटल ताज से रविदास घाट पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल समेत अन्य मंत्रियों संग विवेकानंद क्रूज पर सवार होकर गंगा की लहरों का आनंद लेते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा आरती देखी।
बता दें कि बृहस्पतिवार की दोपहर में मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद पीएम मोदी व पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम ने साथ में लंच किया। शाम को रविदास घाट पर मंत्री सुरेश खन्ना ने मॉरीशस के पीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।