फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: IIT BHU लिखा टी शर्ट पहने छात्र संग मारपीट, बेल्ट से किया हमला; घायल को भेजा गया ट्रॉमा सेंटर

Thu, 11 Sep 2025 06:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू परिसर में विश्वनाथ मंदिर के पास आईआईटी बीएचयू लिखा टी शर्ट पहने छात्र को कुछ युवकों ने पीट दिया। जबतक लोग समझ पाते आरोपी युवक भाग निकले। सूचना पर सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
चोट दिखाता घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू और बिड़ला हॉस्टल के बीच की आग बुझ नहीं रही है। सप्ताह भर बाद गुरुवार को फिर से बवाल हो गया। विश्वनाथ मंदिर की ओर से आईआईटी बीएचयू लिखा टी शर्ट पहनकर जा रहे छात्रों पर बेल्ट से हमला किया गया। 

विज्ञापन


घायल छात्र को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। बताया जा रहा है कि ये छात्र बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग के पास स्थित आईआईटी के खनन इंजीनियरिंग विभाग से क्लास करके लौट रहे थे। तभी बीएचयू के कुछ छात्रों की इनके साथ बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बिड़ला के छात्र वहां पर मौजूद थे।

बीएचयू और बिड़ला हॉस्टल के बीच रंजिश 10 दिन पुरानी है। हॉस्टल के सामने से गुजरने वाले आईआईटी के छात्रों के साथ आए दिन विवाद हो रहा है। वहीं, इस मामले को लेकर बीएचयू की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब 10 दिन पहले ही जन्मदिन मना रहे बिड़ला के छात्रों ने आईआईटी के छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद वहां पर 400 छात्र आईआईटी से दौड़ते हुए आए लेकिन मुंह बांध कर निकले बिड़ला के छात्रों और पुलिस ने दौड़ाकर लाठियां भाजीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें