फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौलवी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर मांगे 50 हजार रुपये

Tue, 28 Jul 2020 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

वाराणसी में मौलवी के द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। साथ ही वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। मौलवी के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लालपुर-पांडेयपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, रमदतपुर निवासी मौलवी मोहम्मद मुख्तार उर्फ ढेंगर ने पीड़िता की 16 वर्षीय बेटी को अपने घर में बुला कर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया।


पीड़िता की मां ने आरोपी से इस संबंध में शिकायत की तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। साथ ही इससे बचने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। एक सप्ताह बाद किसी तरह से हिम्मत जुटा कर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें