फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मौलवी ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया ये फैसला

Wed, 05 Dec 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में एक मौलवी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मूल रूप से मऊ जिले का रहने वाला अफजल अमीरी (38) काफी दिनों से जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव के मस्जिद में रहता था। यहां नमाज पढ़ाता था। बच्चों को मजहबी तालीम भी देता था।
विज्ञापन


गांव के लोग अफजल अमीरी को क्रम से घर बुलाकर भोजन कराते थे। एक दिसंबर की दोपहर अफजल एक व्यक्ति के यहां भोजन करने गया था। परिवार के अन्य लोग कहीं गए थे। घर में 18 वर्षीय युवती ही थी। इस दौरान अफजल ने युवती से दुष्कर्म किया।

परिवारवालों के आने पर युवती ने इसकी जानकारी दी तो लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस की सक्रियता पर बिरादरी के तमाम लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों की शादी कराने के लिए पंचायत बैठा दी।
विज्ञापन


रौनापार थाने में पंचायत में दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए। थाना गेट पर स्थित एक व्यक्ति की दुकान पर दोनों का निकाह करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि समझौते के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए और इनका निकाह करा दिया गया।  
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा 

उधर, जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में छेडखानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के रामजीत सहित चार लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि 25 नवंबर की शाम आरोपी रामजीत उसकी बेटी से छेडखानी की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें