फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले मनोज तिवारी, 2019 चुनाव से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण

Wed, 05 Dec 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


बनारस के देरेखु में आयोजित टेक्सटाइल मेल में पहुंचे तिवारी ने कहा कि अगर कोर्ट जनवरी से राम मंदिर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाता है तो सरकार अन्य विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर हर हाल में मंदिर निर्माण चुनाव से पहले शुरू कराएगी।

मनोज तिवारी ने कहा कि यदि अयोध्या में राम मंदिर अब नहीं बना तो फिर जनता का विश्वास भाजपा से उठेगा और जो देश हित में नही होगा इसलिए हर हाल में 2019 चुनाव से पहले हर हाल में राम मंदिर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि जिन पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, वहां सभी में भाजपा सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप काशी का विकास हो रहा है। पूर्वांचल में भोजपुरी पर एक बृहद कार्यक्रम कराने की योजना पर विचार चल रहा है जिसके बाद भोजपुरी भाषा की पहचान भी अंतर्राष्ट्रीय रूप में हो जायेगी।
विज्ञापन

मेले में भाग ले रहे चार हजार व्यापारी

सांसद ने कहा कि दरेखु में आयोजित टेक्सटाइल्स मेले में करीब चार हजार व्यापारी भाग ले रहे हैं जिस कारण करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह भी काशी की पहचान है कि काशी अब देश में टेक्सटाइल्स हब के रूप में पहचाना जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें