फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस स्कूल का गजब का है हाल, रविवार नहीं शुक्रवार को होती है यहां छुट्टी

Mon, 30 Oct 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
primary school - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के एक गांव के प्राइमरी स्कूल में शासन के निर्देशों को ताक पर रख दिया गया है। यह स्कूल मनमाने ढंग से खुलता और बंद होता है। यह परंपरा दशकों से चली आ रही है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अब तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


 विद्यालय में शुक्रवार को पढ़ाई के दिन छुट्टी रहती है और रविवार को विद्यालय बंद रखने की बजाय खुला रहता है। यह स्कूल है यूपी के मऊ जिले के फतहपुर विकास खंड क्षेत्र में।  क्षेत्र के लोगों ने इसे दोहरा मापदंड बताया है।

ग्रामसभा ढिलई फिरोजपुर में हिंदू-मुस्लिम की मिली जुली आबादी है। इस विद्यालय में हिंदू और कुछ मुस्लिम समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं। अमूमन ऐसा होता है कि परिषदीय विद्यालयों का नाम प्राथमिक विद्यालय होता है लेकिन ढिलई फिरोजपुर में स्थित इस विद्यालय का नाम सारे मानकों को ताक पर रखकर इस्लामियां प्राथमिक विद्यालय रखा गया है। परिषदीय विद्यालयों में रविवार को छुट्टी का मानक है लेकिन यहां नियम उल्टा है। 
विज्ञापन


यहां रविवार को पढ़ाई होती है इसके बदले यहां शुक्रवार को छुट्टी रहती है। यह बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश का उल्लंघन है। लेकिन संबंधित अधिकारी इस पर कोई कार्यवाई नहीं करते है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सभी वर्ग के लोग अपने गांवों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों का नाम अपने जाति और धर्म पर रखने लगेंगे तो स्थिति क्या होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस बाबत  खंड शिक्षा अधिकारी गोपालशरण मिश्र का कहना है कि यह नाम काफी दिनों से चला आ रहा है। विभाग को सूचना से अवगत कराएंगे। जैसा आदेश होगा वैसी कार्यवाई होगी।

इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तबस्सुम ने बताया कि उनके स्तर से कुछ नहीं किया गया है, उनकी जब यहां तैनाती हुई तब से इस विद्यालय का यही नाम है, साथ ही शुक्रवार को बंद रहता था। हम परंपरा का निर्वहन करते हुए बस अपने काम को अंजाम दे रहें हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें