फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने मऊ जेल में मारा छापा, बरामद हुई ऐसी चीजें कि उड़ गए होश

Tue, 09 Jul 2019 12:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मऊ जेल में डीएम-एसपी ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिला कारागार में सोमवार को डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में छापेमारी की गई। चार घंटे तक चली इस सघन छापेमारी में जेल में कई प्रतिबंधित वस्तुएं पाई गईं।

विज्ञापन


तीन हातों और 10 बैरकों में चार मोबाइल, चार चार्जर, चाकू, हीटर, फल-लहसुन-प्याज, सुर्ती बीडी के पैकेट पाए गए। इस बारे में सरायलखंसी थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जेल में मिली प्रतिबंधित वस्तुओं के बाबत जिलाधिकारी की ओर से रिपोर्ट भेजी जाएगी।

लापरवाह बंदी रक्षकों और जेल अधिकारियों के खिलाफ निर्धारित की जाएगी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सोमवार की पौने बारह बजे सीओ सिटी राजकुमार, दक्षिण टोला थानाध्यक्ष और स्वाट टीम प्रभारियों और पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ जिला कारागार पहुंचे।
विज्ञापन


अफसरों की टीमों ने कारागार के तीन अहातों और 10 बैरकों की गहन तालाशी ली। कई बैरकों में मोबाइल,चार्जर, चाकू, सुर्ती बीड़ी के पैकेट, सब्जियां,फल बरामद हुए। जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने से अफसर दंग रह गए।

एक एक बैरक और उसके चबूतरों सहित स्नानागार और शौचालयों तक की तलाशी ली गई। रसोईघर की तलाशी ली गई। यहां पर कुछ खास अनियमितता नहीं मिली। छापे के दौरान एक एक बैरक की सघन तलाशी ली गई।

इस दौरासन जेल अधिकारियों और कर्मचारियों तथा कैदियों में हडकंप की स्थिति रही। चार घंटों की सघन तलाशी में मिली प्रतिबंधित वस्तुओं को देख डीएम और एसपी ने नाराजगी जताया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को हिदायत दी कि जेल में मोबाइल सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं मिलना घोर लापरवाही का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने बताया कि जेल प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करें।

जेल से बरामद की गई प्रतिबंधित सामानों के लेकर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर कार्रवाई निर्धारित की जाएगी। डीएम ने बताया कि जिला जेल में छापे की रिपोर्ट, कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें