फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सफाई अभियान पर भारी सीवेज

Sat, 18 Mar 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीवर - फोटो : Bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा के नमामि गंगे की ओर से गंगा निर्मलीकरण को गति देने के लिए तमाम जतन हो रहे हैं मगर अभियान कागजों तक सिमटा है। शहर से निकलने वाले 300 एमएलडी सीवेज में से 200 एमएलडी वरुणा, असि और बड़े नालों के जरिए सीधे गंगा में गिर रहा है। जब तक सीवेज शोधन की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होगी, केवल जन जागरूकता और सहभागिता से मुहिम परवान नहीं चढ़ेगी।


गोइठहां में 120 एमएलडी का नया और दीनापुर में पहले से बने 90 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को विस्तार देकर 140 एमएलडी क्षमता का बनाया जा रहा है। दीनापुर के अलावा 10 एमएलडी का एसटीपी भगवानपुर में और खुद का डीरेका में 12 एमएलडी का प्लांट है। गोइठहां और दीनापुर प्लांट को पूरा करने की मियाद मार्च, 2017 तक रखी गई थी लेकिन जल निगम और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों की कछुआ चाल से अब तक काम आधा भी नहीं हुआ है। इसके निर्माण में कम से कम एक साल का समय और लगेगा। तब तक सीवेज गंगा में ही गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 200 एमएलडी सीवेज गंगा में गिरता है। शहरी क्षेत्र की तकरीबन 18 लाख की आबादी के लिए जलकल विभाग 140-145 एमएलडी रोजाना पेयजल की आपूर्ति करता है। इसके अलावा घरों में लगे निजी पंप एवं सरकारी हैंडपंपों का पानी भी अलग से डिस्चार्ज होता है। इसे शामिल कर लें तो सीवेज 200 एमएलडी के पार गंगा में गिरता है। जब तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज पंपिंग स्टेशन के जरिए शोधन की व्यवस्था नहीं होगी, गंगा को निर्मल बनाने का अभियान परवान नहीं चढ़ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें