मास्क दिखाते भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ आनंदेश्वर पांडे
- फोटो : अमर उजाला
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की कोरोना से सुरक्षा एक खास तरीके का मास्क करेगा। जिसका इस्तेमाल खिलाड़ी खेल के दौरान भी कर सकेंगे। ये जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ आनंदेश्वर पांडे ने दी। जो शुक्रवार को बनारस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए हुए थे।
डॉ पांडे ने बताया कि जुलाई 2021 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए जापान सरकार पूरी तरह से तैयार है। जिसमे कोविड 19 सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती गई है। इधर, भारतीय ओलंपिक संघ ने भी देश के खिलाड़ियों के लिए एक खास तरीके का मास्क का निर्माण करवाया है, जिसे पहनकर भी खिलाड़ी खेल सकते हैं।
इसके उपयोग से सांस लेने में ऑक्सीजन की कमी मासूस नहीं होगी। मास्क का निर्माण आईआईटी के छात्रों ने खास तकनीक और सुविधा को ध्यान में रकहकर किया है।