फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Survey: अब इस मामले को लेकर जिला अदालत गई मसाजिद कमेटी, आज होगी सुनवाई

Wed, 09 Aug 2023 07:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मां शृंगार गौरी मूल वाद में राखी सिंह ने आवेदन दिया है। उनकी मांग है कि ज्ञानवापी परिसर में अंजुमन इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों का प्रवेश रोका जाए। इससे हिंदू धर्म से संबंधित साक्ष्यों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे के बीच अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने मंगलवार को जिला जज की अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कमेटी ने मीडिया कवरेज रोकने की मांग की है। आरोप है कि तथ्यहीन रिपोर्टिंग की जा रही है। जहां सर्वे शुरू नहीं हुआ, वहां की बातें भी लिखी जा रहीं। अदालत ने पक्षकारों से आपत्ति मांगी है। साथ ही बुधवार को सुनवाई का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी के गुंबदों की जांच से सामने आएगा सच, छठे दिन का सर्वे पूरा; मैपिंग-स्कैनिंग कराई

विज्ञापन

मां शृंगार गौरी मूल वाद में राखी सिंह ने आवेदन दिया है। उनकी मांग है कि ज्ञानवापी परिसर में अंजुमन इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों का प्रवेश रोका जाए। इससे हिंदू धर्म से संबंधित साक्ष्यों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई होनी है। इससे पहले ही अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की अर्जी पड़ गई है। कमेटी का आरोप है कि वादी पक्ष संयम नहीं बरत रहा है। तथ्यहीन बयानबाजी की जा रही है। मीडिया भी तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहा है। यह ठीक नहीं है। अब अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई बुधवार को करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें