फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ज्ञानवापी के सील वजूखाने में एएसआई सर्वे की मांग का मसाजिद कमेटी ने किया विरोध, 12 को होगी सुनवाई

Thu, 05 Oct 2023 08:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने में एएसआई सर्वे के लिए राखी सिंह की तरफ से प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। इस पर गुरुवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से जिला जज की अदालत में आपत्ति दाखिल की गई। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने में एएसआई सर्वे के लिए राखी सिंह की तरफ से दाखिल प्रार्थना पत्र पर गुरुवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से जिला जज की अदालत में आपत्ति दाखिल की गई। जिला जज की अदालत ने प्रकरण की सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


मां श्रृंगार गौरी केस की वादिनी राखी सिंह ने बीते 29 अगस्त को ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने के एएसआई सर्वे के लिए 64 पेज का आवेदन अधिवक्ता सौरभ तिवारी और अनुपम द्विवेदी के माध्यम से दायर किया था। 28 सितंबर को राखी सिंह की तरफ से आवेदन की प्रति सभी पक्षों को उपलब्ध कराई गई।

मसाजिद कमेटी ने दिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला

मसाजिद कमेटी ने राखी सिंह की तरफ से दायर आवेदन पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए ज्ञानवापी स्थित वजूखाने के एएसआई सर्वे का विरोध किया है। मसाजिद कमेटी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 17 मई 2022 के आदेश से वजूखाने को संरक्षित व सील किया गया है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परे जाकर वजूखाने के एएसआई सर्वे के लिए आदेश नहीं दिया जा सकता।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में सर्वे के लिए एएसआई को चार सप्ताह की और मोहलत, 6 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मसाजिद कमेटी ने कहा कि वर्तमान प्रार्थना पत्र में एएसआई को पार्टी बनाना गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि मूल वाद में यह पार्टी ही नहीं है। वहीं, राखी सिंह के अधिवक्ता सौरभ तिवारी और अनुपम द्विवेदी ने कहा कि मसाजिद कमेटी के जवाब का अध्ययन करने के बाद हम प्रति आपत्ति दाखिल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें