वाराणसी में बरेका के सूर्यसरोवर पर मार्शल आर्ट सिखाने वाले एक ट्रेनर पर छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया है।
मार्शल आर्ट सीखने वाली छात्रा की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में कंदवा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली है। वह मंडुवाडीह क्षेत्र में अपनी दोस्त के साथ रहती है। आत्मरक्षा के उद्देश्य से उसने एक महीने पहले विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था।