फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ससुराल की चौखट पर मासूम के साथ विवाहिता का धरना 35 घंटे बाद खत्म,

Thu, 27 Jul 2023 10:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र की केशव नगर कॉलोनी में एक विवाहित बुधवार से ही ससुराल की चौखट पर धरना दे रही थी। पुलिस के समझाने पर गुरुवार देर रात 35 घंटे बाद विवाहिता ने धरना खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
ससुराल की चौखट पर विवाहिता का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र की केशव नगर कॉलोनी स्थित ससुराल के गेट पर अपने पांच साल के बेटे के साथ विवाहिता का धरना गुरुवार रात करीब 35 घंटे बाद खत्म हुआ। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता और उनके ससुराल पक्ष के लोगों को शुक्रवार को थाने पर बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बातचीत कर मसले का निस्तारण कराया जाएगा। बात न बनने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता ने यह भी कहा है कि यदि शुक्रवार की सुबह 10 बजे दोनों पक्ष में आपसी सहमति नही बनी तो वह फिर धरने पर बैठ जाएगी।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा उपेंद्र सिंह की बेटी अर्चना सिंह बुधवार सुबह 11 बजे से केशव नगर कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी हुई थी। उन्होंने मंडुवाडीह थाने की पुलिस को बताया कि उनका विवाह जक्खिनी के मूल निवासी और केशव नगर कॉलोनी में रहने वाले अमित कुमार सिंह के साथ वर्ष 2014 में हुआ था।
ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, सात जख्मी, अजमेर से जियारत कर लौट रहे थे

डेढ़ साल से अलग घर में रह रही विवाहिता

उनकी आठ वर्षीय बेटी उनके सास-ससुर के साथ रहती है। बीते डेढ़ साल से सास-ससुर ने उन्हें उनके बेटे के साथ जक्खिनी स्थित घर में रहने के लिए भेज दिया था। गांव में छोटे बच्चे के साथ अकेले रहने में उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन
Trending Videos

इस वजह से वह केशव नगर कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल में रहने आईं तो उन्हें घर के अंदर नहीं घुसने दिया गया। जबकि, मकान के अंदर उनके पति और सास-ससुर मौजूद हैं। पुलिस ने अर्चना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं थी।
विज्ञापन

इस संबंध में मंडुवाडीह थाने के एसएसआई सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि घर पर महिला के ससुर नहीं हैं। पुलिस के द्वारा देखा गया तो महिला के पति भी घर पर नहीं हैं। महिला के पति गुरुग्राम में रहते हैं। घर पर सिर्फ महिला की सास है। गुरुवार देर रात महिला का धरना खत्म हुआ। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें