Varanasi News: विवाहिता की मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। एसीपी रोहनिया व मंडुवाडीह पुलिस सहित फोरेंसिक टीम पहुचकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बरेका परिसर स्थित एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली विवाहिता प्रीति बिंद (35) ने शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
प्रीति बिंद की शादी घुघुलपुर निवासी रामलाल बिंद से हुई थी, जिससे एक पुत्र विराट (2) व एक पुत्री मिठ्ठी (4) है। रामलाल बरेका के एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रह कर मेंटेनेंस का कार्य करता है।
शुक्रवार की सुबह पति रामलाल बिंद पत्नी को लेकर सेंट्रल हॉस्पिटल बरेका पहुँचा जहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने रामलाल बिंद पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए रोने लगे। मौके पर एसीपी रोहनिया व मंडुवाडीह पुलिस सहित फोरेंसिक टीम पहुचकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।