यूपी के बलिया जिले के एक गांव शादी की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई। फेफना थाना क्षेत्र के मन्नोपुर गांव में फुफेरे व सगे भाई के मौत के बीच बहन के शादी की रस्म अदा की गई।
एक तरफ बहन की डोली की तैयारी की जा रही थी तो दूसरी तरफ भाई के जनाजे की तैयारी हो रही थी। आलम रहा कि रात में जहां बहन की डोली निकली वहीं सुबह फुफेरा व सगे भाई की अर्थी निकली।
थाना क्षेत्र के मन्नोपुर निवासी राम सुमेर यादव की पुत्री सुमन की बारात बुधवार को नरही थाना के बड़काखेत से आनी थी। इसी बीच परिजनों को पता चला कि सुमेर यादव के पुत्र जितेंद्र यादव (20) और उसके फुआ के पुत्र विनोद यादव की रेखहा चट्टी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
जिसके बाद खुशी की जगह सन्नाटा पसर गया। किसी तरह शादी की रस्म अदा की गई। वाकया उस समय हुआ जब मृतक युवक हल्दी रामपुर से अपने फुआ के लड़के विनोद यादव (19) के साथ बाइक से घर आ रहा था।