फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दहेज की मांग पूरी न करने पर सगाई के बाद तोड़ दी शादी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर केस दर्ज

Fri, 21 Jan 2022 11:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिकरौल क्षेत्र की युवती ने कहा  कि गोरखपुर निवासी अजीत सिंह के साथ  बीते नवंबर माह में सगाई हुई। शादी की तारीख भी इस वर्ष मई में रखी गई। आरोप लगाया कि अब लड़के के पिता 10 लाख नगद सहित चार पहिया गाड़ी मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगाई के बाद रिश्ता तोड़ने पर पीड़िता की शिकायत के बाद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शुक्रवार को दो आरोपियों के खिलाफ कैंट पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धारा में केस दर्ज कर लिया। वाराणसी के सिकरौल क्षेत्र की युवती ने तहरीर में आरोप लगाया कि गोरखपुर जिले के मानिकपुर थापा गेट निवासी अजीत सिंह से छह माह पूर्व शादी तय हुई।

विज्ञापन


नदेसर स्थित एक होटल में 19 नवंबर 2021 को सगाई हुई। जिसमें प्रार्थनी के बड़े पिता ने दो लाख नगद, दो सोने की अंगूठी सहित कीमती कपड़े और उपहार दिए। सगाई के दिन ही 11 मई शादी की तिथि तय हो गई। आरोप है कि बाद में किस्तों में छह लाख रुपए और दे दिए गए।

प्रार्थनी  के बड़े पिता के मोबाइल पर 17 जनवरी को लड़के के पिता अशोक सिंह ने फोन किया कि मेरा लड़का बैंक में है। इसलिए 10 लाख नगद सहित चार पहिया गाड़ी भी चाहिए।
विज्ञापन

पढ़ेंः अवधेश राय हत्याकांड में बांदा जेल से हुई मुख्तार की पेशी, गवाह पूर्व विधायक भी हाजिर हुए

मेरे बेटे का अफेयर चल रहा है......

फिर प्रार्थनी के बड़े पिता के मोबाइल पर 19 जनवरी 2022 को फिर लड़के के पिता का फोन आया कि मेरे बेटे का अफेयर किसी दूसरे से चल रहा है। इसलिए मैं शादी करने में असमर्थ हूं। आप अपनी भतीजी की शादी कहीं और कर दीजिए।
जिसकी जानकारी होते ही प्रार्थनी सदमे में है और परिवार के लोगों कैंट थाने में दहेज उत्पीड़न अधिनियम धारा अजीत सिंह और उसके पिता अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला को पीटने में चार पर मुकदमा

लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत धोबी घाट निवासी शीला देवी ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता शीला देवी का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी दीपू, दिलीप, रवि, आकाश ने घर में घुसकर मारा पीटा। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें