फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से हाथापाई कर वर्दी पर थूका पान, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। पंचकोशी चौराहे पर मंगलवार की रात पुलिस बूथ में तोड़फ ोड़ करने के साथ एक उपनिरीक्षक पर पान थूकने व हाथापाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक मनबढ़ को पकड़कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। वहीं कुल सात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पंचकोशी रूपनपुर के राजनाथ राजभर परिवार के साथ बाइक से दशहरा देख वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि उसी समय पंचकोशी चौराहे पर वीरेंद्र यादव को बाइक से हल्की टक्कर लग गई। इसके बाद वीरेंद्र और राजनाथ में जमकर नोकझोंक होने लगी। राजनाथ राजभर ने वीरेंद्र के परिजनों से इसकी शिकायत की। आरोप है कि वीरेंद्र के परिजन राजनाथ के घर पर चढ़कर मारपीट शुरू कर दिए। शिकायत के लिए राजनाथ का परिवार पंचकोशी चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर पहुंचा। वहां पहले से ही वीरेंद्र यादव सहित आधा दर्जन लोग मौजूद थे। वहां दोनों पक्षों में फिर से नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि जब बीच-बचाव करने पुलिस पहुंची तो वीरेंद्र ने उपनिरीक्षक संतोष यादव पर पान थूक दिया और हाथापाई करने के साथ ही सहयोगियों संग बूथ में तोड़फ ोड़ की। उप निरीक्षक संतोष की तहरीर पर वीरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराआें में मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं राजनाथ की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ बलवा तोड़फ ोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें