फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में अब पहले की तरह रविवार को ही बंद रहेंगे बाजार, डीएम ने जारी किया आदेश 

Fri, 05 Jun 2020 11:26 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी रविवार को होगी । - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
अनलॉक-1 में नए नियम के तहत जिला प्रशासन द्वारा घोषित बनारस की साप्ताहिक बंदी शनिवार की जगह अब पूर्व की तरह रविवार को ही होगी। व्यापारियों की मांग पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यह आदेश जारी किया है। साप्ताहिक बाजार बंदी 6 जून इसी शनिवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिलाधिकारी ने 1 जून को साप्ताहिक बंदी रविवार के बजाय शनिवार को कर दी थी। जिसके बाद विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ऐतराज जताया। व्यापारियों ने बैठक करते हुए कहा था कि पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी बनारस में शनिवार की बंदी से जिले भर के व्यापारियों को नुकसान होगा।

अब दोबारा जिलाधिकारी के इस निर्णय से व्यापारियों में काफी खुशी है। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन, वाराणसी किराना व्यापार समिति के महामंत्री अशोक कसेरा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें