फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर उपहारों की बहार, चहका बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नवरात्र पर बाजार चहक उठा है। रिटेल हो या ऑनलाइन बाजार, हर जगह उपहारों की बहार है। इलेक्ट्रानिक सामान से लेकर होजरी और आभूषण तक में छूट दी जा रही है। कई प्रतिष्ठान निश्चित उपहार दे रहे हैं। रिटेल बाजार में भी एक के साथ एक मुफ्त जैसे ऑफर के साथ लकी व मेगा ड्रा में शामिल होेने का मौका ग्राहकों को दिया जा रहा है। रियल इस्टेट में भी जानकारी लेने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मंदी के शोर के बीच आयोजित अमर उजाला समृद्धि संवाद में व्यापारियों, कारोबारियों ने त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई थी। नवरात्र बाजार में इन सभी के चेहरे खिल उठे हैं। कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ता हिचक छोड़कर मन भर खरीदारी कर रहे हैं। लिहाजा कारोबारी इस मौके को ज्यादा से ज्यादा भुनाने में लगे हैं। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में विशेष उत्साह है। रिटेल बाजार में हर दिन नए ऑफर दिए जा रहे हैं।
ऑनलाइन कारोबार में भी धूम मची है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों ने ऑफरों की झड़ी लगा दी है। लिहाजा कस्बों और गांवों तक डिलीवरी होने लगी है। बाजार के जानकारों के अनुसार, कारोबारियों के बीच नए सत्र में उत्पादों को निकालने की होड़ है। लिहाजा कई प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफ ार्म डिसकाउंट के साथ ही एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। पूर्वांचल के हैंडीक्राफ्ट और बुनकारी के उत्पादों की देश विदेश में मांग बढ़ी है जो काफ ी राहत देने वाला है। सरकार की ओर से ओडीओपी उत्पादों को भी ई-कॉमर्स कंपनियों से जोड़ने के प्रयास से उत्तर प्रदेश में छोटे कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बनारस के जीआई उत्पादों की अच्छी मांग है। ऐसे में बुनकराें, शिल्पियों की भी चांदी हो गई है। बनारसी साड़ी, लकड़ी के खिलौने, कालीन, गुलाबी मीनाकारी, स्टोन क्राफ्ट, मेटल क्राफ्ट से जुड़े उत्पादों की मांग बढ़ी है।
त्योहारी सीजन ने पर्यटन क्षेत्र में भी उम्मीद जगाई है। दशहरा और दीपावली के मद्देनजर होटलों को अच्छी बुकिंग मिल रही है। देशी-विदेशी सैलानियाें ने काशी दर्शन के लिए पैकेज लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें