फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन: प्रतिभागी देंगे स्वच्छ और स्वस्थ काशी का संदेश, 18 मई की सुबह 5.30 बजे से आयोजन; विजेता होंगे सम्मानित

Fri, 16 May 2025 05:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के पर्यावरण के लिए अमर उजाला की ओर से इस मैराथन का आयोजन होगा। इसमें काशीवासियों से हिस्सा बनने की अपील की गई है। इसका रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के संकल्प को पूरा करने के लिए रविवार की सुबह शहर की सड़कों पर प्रतिभागी दौड़ लगाएंगे। इसके लिए अमर उजाला की ओर से स्वच्छ काशी-स्वस्थ काशी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर से 18 मई की सुबह 5.30 बजे मैराथन शुरू होगा। पांच किमी के इस मैराथन में पंजीकरण की प्रक्रिया निशुल्क है। दो वर्ग में मैराथन होगा। महिला और पुरुष दोनों वर्ग में तीन-तीन विजेताओं को नगद धनराशि दी जाएगी। 

अमर उजाला की ओर से सामाजिक सारोकारों के तहत समय-समय पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम कराए जाते रहते हैं। इसी के तहत मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ काशी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वच्छ-स्वस्थ काशी के लिए मैराथन में दौड़ेंगे प्रतिभागी, ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन; QR करें स्कैन

मैराथन में पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों के लिए मैराथन संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत लॉन से शुरू होकर अंधरापुल, चौकाघाट, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन तिराहा होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त होगा। अगर आप भी मैराथन का हिस्सा होना चाहते हैं तो जल्द पंजीकरण कराएं। 

विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से प्रथम पुरस्कार के ताैर पर 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये और तृतीय पुरस्कार में 2100 रुपये की धनराशि दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9675501128 और 9125859586 पर संपर्क किया जा सकता है।

इनका रहेगा विशेष सहयोग : मैराथन में नगर निगम के साथ ही कैटजी, अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया, एसएसबी इंफ्रा, माइक्रोटेक कॉलेज, उदय बजाज, गणपति आटो, शौर्य न्यूरोलॉजी सेंटर और एसएमएस वाराणसी का विशेष सहयोग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें