फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 72वें अधिवेशन में बिखरे मराठा संस्कृति के रंग, लावणी पर थिरके कदम

Sat, 03 Feb 2024 01:33 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 72वें अधिवेशन में काशी के मराठी भाषी कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मराठी भाषा परीक्षा के विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : रोहित सोनकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राग-रंग और संगीत की सुमधुर धुनों ने हर किसी को थिरकने पर विवश कर दिया। श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति की ओर से आयोजित बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 72वें अधिवेशन के पहले दिन काशी के मराठी भाषी कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। देश भर में आयोजित मराठी परीक्षाओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को महमूरगंज स्थित शृंगेरी शंकराचार्य मठ में सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्वस्तिक पाठक के गणेश वंदना से हुई। दूसरी प्रस्तुति में सिद्धी कस्तूरे के नेतृत्व में मराठी बालिकाओं ने महाराष्ट्र के लोकनृत्य लावणी की प्रस्तुति दी। तीसरी प्रस्तुति काशी की उभरती गायिका वैदेही निमगांवकर की थी। वैदेही ने सुंदर ते ध्यान... और देवा घर चे न्यात कुणाला... मराठी भावगीत और अभंग प्रस्तुत किए। तबले पर श्रीकांत मिश्रा और संवादिनी पर मोहित साहनी ने संगत की।

कार्यक्रम की चौथी प्रस्तुति वसुधा दीक्षित ने मराठी भक्तिगीत हरिभजना विन और आज अयोध्या सजली श्री रामाच्या पूजे साठी...की प्रस्तुति दी। तबले पर श्रीकांत मिश्र और संवादिनी पर मोहित साहनी ने संगत की। संचालन पांडुरंग पुराणिक ने किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे ने परीक्षाओं के विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता डॉ. प्रमोद भगवान पडवल ने की। इस दौरान बृहन्महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष मिलिंद महाजन, दिलीप कुम्भोजकर, अनिल किंजवडेकर, अनंतराम बक्षी, षडानन पाठक, माधव रटाटे उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें