फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जा रही बस पलटी, दर्जनभर से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल

Tue, 25 Jun 2019 08:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
बस के पास लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा नहर के पास मंगलवार शाम वाराणसी से दुर्वासा जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोट आई है।

विज्ञापन


मंगलवार को एक प्राइवेट बस वाराणसी से दुर्वासा (आजमगढ़) जा रही थी। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। लालगंज के समीप बस को एक स्थान पर पानी पीने के लिए रोका गया। इसके बाद चालक ने खलासी (कंडेक्टर) को बस चलाने को दे दी।

यात्रियों ने बताया कि कंडेक्टर बस तेजी से लेकर आ रहा था। जैसे ही गाड़ी शाम करीब 4 बजे निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा नहर के पास पहुंची सामने से एक गाड़ी आ गई। जिसे देख कंडेक्टर हड़बड़ा गया और बस अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई और पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और वहां से गुजर रहे ट्रक को रोककर रस्सी के सहारे बस को सीधा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में बैठे अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही गंभीरपुर और निजामाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। चालक और कंडेक्टर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें