मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी के सहयोग से स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर सीएसजी एसएन पासवान, डिप्टी एसएस कमर्शियल सतपाल सिंह, जितेन्द्र पाल आदि की टीम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और यात्रियों के रिजर्व टिकट को दूसरे ट्रेनों से यात्रा के लिए वैध कियागया। इसके बाद यात्री शांत हुए। लगभग सवा सौ यात्रियों के टिकट को बदल कर दूसरे ट्रेनों से रवाना किया गया।
वहीं एनआई की वजह से अप और डाउन की रांची गरीब नवाज को 12 से 19 अक्तूबर तक, जियारत एक्सप्रेस को 11 सितंबर से से 17 अक्तूबर तक, फरक्का एक्सप्रेस 28 सितंबर से 9 अक्तूबर तक, नंदन कानन एक्सप्रेस 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दस और 21 अक्तूबर को, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 19 और बीस, निलांचल एक्सप्रेस 18 और बीस अक्तूबर, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 18 और 19 अक्तूबर, कालका मेल 19 को, महाबोधि एक्सप्रेस 19 और बीस अक्तूबर, कामख्या गांधीधाम 16 अक्तूबर और 19 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।