फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप 20 फीट गहरी खाई में गिरी, 15 लोग घायल

Sat, 25 Jan 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
डेमो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में अहरौला थाना क्षेत्र पखनपुर गांव के पास बुढ़नपुर अंबारी रोड बाईपास पर इलाहाबाद से स्नान करके संतकबीरनगर जिले अपने घर वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप शुक्रवार की रात 9:45 बजे 20 फुट गहरी खाई में पलट गई। इससे चारो ओर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौला मदनचंद पटेल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पर लाए। जहां पर डॉ. एके जैसल के द्वारा सभी श्रद्धालुओं घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मदद से इन्हें घर तक पहुंचाने का व्यवस्था किया जा रही है। घायल संत कबीर नगर के अम्मा देवी मुखलिसपुर थाना घनघटा के निवासी हैं। घायलों में मंगरु, रामधनी, राजपति,रामप्रवेश यादव, किसमत्ती, शांति, कलावती, यशोदा, रीता, कन्हैया, अमरजीत, नीतू देवी, सुरेंद्र सिंह, इंद्रावती आदि लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें