फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट में दर्जनभर घायल, पीएसी तैनात

Thu, 11 Jun 2020 01:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आयमा गांव में बुधवार की देर शाम दो समुदाय के बच्चों में विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में हुई हिसंक झड़प में एक समुदाय के एक दर्जन लोग घायल हो गए। दो समुदायों के बीच मामला होने के कारण पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया।

विज्ञापन

भारी संख्या फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण एनपी सिंह मौके पर पहुंच गए। पीएसी भी बुला ली गई। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भेजकर इलाज कराया गया। एक पक्ष से विनोद कुमार पुत्र रामसरिस की तहरीर पर नौ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


गांव के जयभीम पुत्र गुड्डू (16) के मोबाइल पर एक लड़के ने गाली-गलौज कर धमकी दी थी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने इकट्ठा होकर घर पर धावा बोल दिया। महिलाओं और बच्चों को भी लाठी-डंडे और धारदार हथियार जमकर पीटा। घटना के पीछे बच्चों के बीच खेलकूद में हुए विवाद को बताया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों में प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये एक पक्ष को नागवार गुजर रहा था। घायलों में सोनू(20) पुत्र सुभाष, प्रमिला(30) पत्नी राजकुमार, आनंद कुमार(25) पुत्र लालबहादुर, अंकिता(13) पुत्री विनोद, लालबहादुर (52)पुत्र रामलवट, सुधीर(18) पुत्र विनोद, विकास(17) पुत्र बालचंद, सुबोध कुमार(19) पुत्र विनोद कुमार, अनीता(35) पत्नी दिनेश, गुड्डू(35) पुत्र मूरत, मनजीत(12) पुत्र गुड्डू व अमरसी देवी(50) पत्नी दरसू सहित दर्जन भर लोग घायल हैं। मौके पर स्थिति सामान्य है।

भारी पुलिस बल की तैनाती से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। नौ लोगों को नामजद किया गया है। पांच आरोरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें