फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए की देखरेख में थीमैटिक लाइटिंग से लैस होंगे कई चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए की ओर से थीमैटिक लाइटिंग तक का कार्य कराया जाएगा। इससे कई चौराहों को लैस किया जाएगा। शहर को आकर्षक, सुरक्षित एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का मुख्य लक्ष्य है कि नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और बेहतर शहरी अनुभव को उपलब्ध कराना है। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा की ओर से इसकी मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

वीडीए के अनुसार शहर के प्रमुख स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें आंबेडकर चौराहा, ताज होटल के सामने, खादी शॉप के सामने, पुलिस लाइन क्रॉसिंग से आशापुर की ओर, कचहरी से सर्किट हाउस मार्ग, ताज होटल के सामने यूनिफॉर्म साइनेज लगेंगे।ताज के सामने एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए समान डिज़ाइन वाले साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे हैं। वाराणसी को सुसज्जित करने वाले कई कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें मिंट हाउस जंक्शन पर रंगीन ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है।
नो पार्किंग एरिया को हाइलाइट किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य वाहन चालकों का ध्यान आकर्षित करना है। पैदल यात्रियों को सुरक्षित रूप से निर्धारित क्रॉसिंग का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। विक्ट्री ब्रिज से ताज होटल तक मीडियन पर थीमैटिक लाइटिंग है। पेड़ों से लटकने वाली लाइटें (मंदिर की घंटी, दीया आदि) लगाई गई हैं। जिससे रात्रि दृश्य को आकर्षक बनाया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें